चाचा ने किया डेढ़ वर्ष की बच्ची से बलात्कार, हालत गंभीर

बदायूं : जिला पुलिस ने डेढ़ साल की भतीजी के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बच्ची की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस अधीक्षक कमल किशोर ने सोमवार को यहां बताया कि बिनावर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में रविवार की शाम विवेक ने रिश्ते में […]
बदायूं : जिला पुलिस ने डेढ़ साल की भतीजी के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बच्ची की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस अधीक्षक कमल किशोर ने सोमवार को यहां बताया कि बिनावर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में रविवार की शाम विवेक ने रिश्ते में भतीजी लगने वाली इस डेढ़ साल की बच्ची को टॉफी का लालच दिया. वह बच्ची को लालच देकर पड़ोस में स्थित खाली घर में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया.
उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख सुन कर लोग उस तरफ पहुंचे, तो लड़की को लहूलुहान हालत में देखा. गुस्साये लोगों ने आरोपित विवेक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा था, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




