कानपुर के हॉस्टल में लगी आग का हुआ खुलासा, शादीशुदा प्रेमिका के ब्लैकमेल करने पर युवक ने उठाया खतरनाक कदम, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
कानपुर के हॉस्टल में लगी आग का हुआ खुलासा, शादीशुदा प्रेमिका के ब्लैकमेल करने पर युवक ने उठाया खतरनाक कदम, देखें वीडियो

लखनऊ / कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हॉस्टल में लगी आग में युवती समेत तीन लोगों की हुई मौत का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है. इस अग्निकांड को अंजाम देनेवाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी वारदात काकादेव में […]

विज्ञापन

लखनऊ / कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हॉस्टल में लगी आग में युवती समेत तीन लोगों की हुई मौत का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है. इस अग्निकांड को अंजाम देनेवाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी वारदात

काकादेव में स्थित एक हॉस्टल में आग लग गयी थी. इस हादसे में युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गयी थी. करीब आधा दर्जन लोग झुलसे गये थे. मामले की छानबीन के दौरान यह बात सामने आयी की हेलमेट पहने एक युवक ने आग लगायी थी. सीसीटीवी फुटेज में भी यह बात सामने आयी थी. पुलिस को जानकारी हुई कि आग लगानेवाला व्यक्ति बीकॉम पास सिद्धार्थ जायसवाल है.

शादीशुदा प्रेमिका कर रही थी ब्लैकमेल

कल्याणपुर के सीओ रजनीश वर्मा ने बताया कि हॉस्टल में रहनेवाली रिया ठाकुर के सिद्धार्थ से संबंध थे. इसी दौरान रिया ने सिद्धार्थ की फोटो और वीडियो भी ले चुकी थी. रिया की गाड़ी का डाउन पेमेंट सिद्धार्थ ने दी थी. मोबाइल के लिए पैसे भी सिद्धार्थ ने ही दिये थे. सिद्धार्थ को जब पता चला कि रिया शादीशुदा है, तो वह पीछे हटने लगा. लेकिन, रिया उसे ब्लैकमेल करने लगी. हादसे वाले दिन रिया और सिद्धार्थ ने ड्रिंक की और सिद्धार्थ सिगरेट लेने गया, तो रिया चली गयी. परेशान सिद्धार्थ ने दोस्त अंशुमान की स्कूटी ली और हैलमेट लेकर रिया के हॉस्टल पहुंचा. इस बीच उसने पेट्रोल भी खरीदा. रिया की स्कूटी में सिद्धार्थ की फोटो और लेटर रखे थे. उसे जलाने गया और स्कूटी में आग लगा दी. उसके बाद वह चला गया. अगले दिन उसे जानकारी हुई कि आग से बड़ा हादसा हो गया और तीन लोगों की मौत हो गयी. उसके बाद वह लखनऊ भाग गया. सीओ ने बताया कि घटना की बात आरोपित ने स्वीकार कर ली है. रिया और सिद्धार्थ की मुलाकात बियर शॉप में हुई थी, जो कि सिद्धार्थ की थी. आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola