Lucknow Building Collapse: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग गिरी, 5 की मौत, 20 घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Sep 2024 5:53 PM
Lucknow News
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर में एक बिल्डिंग शनिवार को गिर गई. जिसमें 28 लोगों को बचा लिया गया है.
Lucknow News: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एक बिल्डिंग शनिवार को गिर गई. जिसमें 5 की मौत हो गई. जबकि अबतक 28 लोगों को बचा लिया गया है. हादसे में 20 लोग घायल हैं, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 3 घायल की स्थिति खराब है. मलबे में एक ट्रक दब गया है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा, अभी तक 28 लोगों को निकाला गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं. एक और व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया, डीएम से फोन पर बात की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, लखनऊ में एक भवन के गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मैंने लखनऊ के जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत करके घटनास्थल पर हालात की जानकारी प्राप्त की है. स्थानीय प्रशासन मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिल्डिंग गिरने की घटना पर लिया संज्ञान, हादसे पर जताया दुख
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे पर संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, SDRF और NDRF की टीमों को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.
बेसमेंट में चल रहा था निर्माण कार्य
ट्रांसपोर्ट नगर में जो बिल्डिंग गिरी है, वो तीन मंजिला था. बेसमेंट में काम चल रहा था, तभी हादसा हुआ. उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है.
28 लोगों को बाहर निकाला गया
लखनऊ में इमारत ढहने की घटना में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं. अब तक इस घटना में 28 लोगों को निकाला जा चुका है. निकाले गए लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










