ePaper

कनौज में इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी भरेंगे हुंकार, 14 को कानपुर देहात आने की संभावना

Updated at : 09 Feb 2022 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
कनौज में इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी भरेंगे हुंकार, 14 को कानपुर देहात आने की संभावना

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को सपा के गढ़ कन्नौज में हुंकार भरेंगे. वहीं ऐसे क्यास लगाये जा रहे हैं कि मोदी 14 फरवरी को कानपुर देहात में जनसभा कर सकते है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोरो पर है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को सपा के गढ़ कन्नौज में हुंकार भरेंगे. वे तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर मैदान में कन्नौज की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के साथ में कन्नौज से लगे जिले औरैया, इटावा और फर्रुखाबाद के लोगों को संबोधित करेंगे. कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह चौथी जनसभा रैली होगी.

14 को कानपुर देहात आने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को कानपुर देहात में जनसभा कर सकते है. इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान और वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश शुक्ला ने जनसभा के लिए अकबरपुर के शहजाद के पास बने मैदान का निरीक्षण किया है.

Also Read: शराबबंदी, ग्रामीण आवास योजना के तर्ज पर बिहार सरकार ने किया सर्वांगीण विकास, अब यूपी की बारी- श्रवण कुमार

वहीं मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि हाईकमान से 14 फरवरी को पीएम की कानपुर देहात आने की जानकारी दी गई है. वहीं जनसभा स्थल के निरीक्षण में पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, बबलू कटियार और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: UP Chunav 2022: भगवती प्रसाद सागर और सरोज कुरील पर आचार संहिता का उल्लघंन करने पर केस दर्ज

रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola