यूपी में आफत बनी बारिश: जौनपुर में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM का सख्त आदेश; जानिए आपके जिले का हाल!

Updated:
विज्ञापन

जौनपुर में बारिश के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद ( A I )

UP News: यूपी में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. जौनपुर में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

UP News: यूपी में लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है. लोगों की परेशानी को देखते हुए जौनपुर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. डीएम सैमुअल पॉल एन के आदेश पर मंगलवार, 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं. वहीं, मौसम को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

जौनपुर में 12वीं तक के स्कूल बंद

जौनपुर में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और उनके आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है. जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय 18 अगस्त को बंद रहेंगे. प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं.

CBSE और ICSE स्कूल भी रहेंगे बंद

जौनपुर में स्कूल बंद रखने का आदेश सभी प्रमुख बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा. इसमें परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित स्कूल शामिल हैं. प्रशासन ने प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश की अनदेखी नहीं करने के निर्देश दिए हैं. नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है.

बारिश और जलभराव ने बढ़ाई चिंता

लगातार बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है. इसी वजह से प्रशासन ने एक दिन के लिए सभी विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है.

जौनपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और बहराइच समेत कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

सोनभद्र में बारिश से बिगड़े हालात

सोनभद्र में रविवार रात हुई झमाझम बारिश ने कई इलाकों में परेशानी बढ़ा दी. कई घरों में पानी घुस गया. कुछ घरों के गिरने की भी सूचना है. वहीं, बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं. बारिश के चलते एक पुलिया बह गई. इससे कई जगहों पर आवागमन बाधित हो गया. बीजपुर स्थित एनटीपीसी परिसर में जलभराव के बीच सात लोग फंस गए. जवानों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला.

राबर्ट्सगंज में सड़कों पर भरा पानी

सोनांचल में रविवार रात करीब 10 बजे से बारिश शुरू हुई. रुक-रुककर पूरी रात बारिश होती रही. सोमवार सुबह तक भी बारिश का सिलसिला जारी रहा. मूसलाधार बारिश के कारण राबर्ट्सगंज नगर की कई सड़कें पानी से लबालब हो गईं. धर्मशाला चौक, राबर्ट्सगंज मंडी समिति के सामने और अन्य इलाकों में जलभराव देखने को मिला. धर्मशाला चौक और नई बस्ती में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सोमवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई.

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

लगातार बारिश ने जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं, वहीं मौसम भी सुहाना हो गया. लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. राबर्ट्सगंज के रौप स्थित पंचमुखी पहाड़ी और इको प्वाइंट पर पर्यटक बारिश के बाद बदले प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते नजर आए.

Also Read: लखनऊ में फिल्म खत्म होते ही जमकर चले लात-घूंसे, सिनेमा हाल से निकली महिलाओं में दहशत


विज्ञापन
खुशी सिंह

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola