लखनऊ में फिल्म खत्म होते ही जमकर चले लात-घूंसे, सिनेमा हाल से निकली महिलाओं में दहशत
सीट विवाद के बाद हॉल के बाहर मचा बवाल
UP News: लखनऊ के एक सिनेमा हॉल में 15 अगस्त को सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद फिल्म खत्म होने के बाद मारपीट में बदल गया. अचानक हुई मारपीट से हॉल के आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं डर गईं.
UP News: लखनऊ के एक सिनेमा हॉल में 15 अगस्त को सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद फिल्म खत्म होने के बाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि फिल्म समाप्त होते ही दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले. अचानक हुई मारपीट से हॉल के आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद महिलाएं भी डर गईं और वहां से हटने लगीं. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, प्रतिभा हॉल में फिल्म देखने के दौरान सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था. उस समय मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. फिल्म समाप्त होने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.
फिल्म खत्म होते ही शुरू हुई मारपीट
फिल्म की समाप्ति के बाद विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे. मारपीट देखकर आसपास खड़े लोग इधर-उधर होने लगे. कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
महिलाओं में भी दिखा डर
मारपीट के दौरान वहां मौजूद महिलाओं में दहशत का माहौल बन गया. लोग खुद को बचाने के लिए मौके से हटने लगे. घटना के बाद हॉल परिसर में कुछ समय तक तनाव जैसी स्थिति बनी रही. मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित शिकायत और जांच के आधार पर की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










