Indian Railway: फुरसतगंज बना तपेश्वर नाथ धाम, लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के बदले नाम, देखें लिस्ट
Indian Railways
Indian Railway: लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदल गया है. कासिमपुर हाल्ट, जैश, मिसरौली, बानी, निहालगढ़, अकबरगंज, वजीरगंज हाल्ट और फुरसतगंज के नाम बदल दिए गए हैं.
Indian Railway: लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम अब बदल गया है. जिन स्टेशनों के नाम बदले गए हैं उनमें कासिमपुर हाल्ट, जैश, मिसरौली, बानी, निहालगढ़, अकबरगंज, वजीरगंज हाल्ट और फुरसतगंज शामिल हैं. फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वर नाथ धाम कर दिया गया है. नए नामों की सूची भी जारी कर दी गई है . नए नाम शहीद और धार्मिक स्थलों के नाम पर रखे गए हैं.
आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदले
जिन 8 रेलवे स्टेशनों के नाम अब बदल गया उनमें से मिसरौली का नाम बदलकर मां कालिकन धाम कर दिया गया है. जबकि, बानी का नाम बदलकर स्वामी परमहंस, निहालगढ़ का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी कर दिया गया है. अकबरगंज का नाम बदलकर मां अहोरवा भवानी धाम कर दिया गया है. वजीरगंज हाल्ट का नाम बदलकर अमर शहीद भाले सुल्तान और फुरसतगंज का नाम बदलकर तपेश्वर नाथ धाम कर दिया गया है.

पुराने नाम नए नाम
कासिमपुर हाल्ट जायस सिटी
जैश गुरु गोरखनाथ धाम
मिसरौली मां कालिकन धाम
बानी स्वामी परमहंस
निहालगढ़ महाराजा बिजली पासी
अकबरगंज मां अहोरवा भवानी धाम
वजीरगंज हाल्ट अमर शहीद भाले सुल्तान
फुरसतगंज तपेश्वर नाथ धाम
Also Read: Jay Shah ICC New Chairman: आईसीसी के चेयरमैन बने जय शाह, 1 दिसंबर से संभालेंगे कार्यभार
Bengal Bandh: भाजपा का 12 घंटे बंगाल बंद, ममता सरकार का सभी कर्मचारियों को ऑफिस आने का निर्देश, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










