Jay Shah ICC New Chairman: आईसीसी के चेयरमैन बने जय शाह, 1 दिसंबर से संभालेंगे कार्यभार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Aug 2024 8:55 PM
Jay Shah ICC New Chairman
Jay Shah ICC New Chairman:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए चेयरमैन बन गए हैं. एक दिसंबर को वो कार्यभार संभालेंगे.
Jay Shah ICC New Chairman: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए चेयरमैन बन गए हैं. वो ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक 1 दिसंबर से वो कार्यभार संभालेंगे. बता दें, ICC के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है. बीसीसीआई सचिव जय शाह को निर्विरोध अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का अध्यक्ष चुना गया है.
दो बार से चेयरमैन थे ग्रेग बार्कले
बता दें, निवर्तमान चेयरमैन ग्रेग बार्कले बीते दो बार से लगातार आईसीसी के चेयरमैन रहे हैं. उन्होंने तीसरे कार्यकाल की दौड़ में शामिल होने से इनकार कर दिया था. उनके हटने के बाद जय शाह चेयरमैन पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे. उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया.
जय शाह ने क्या कहा
वहीं आईसीसी के चेयरमैन बनने के बाद जय शाह ने कहा कि क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं. बता दें, आईसीसी चेयरमैन का कार्यकाल दो साल का होता है. उम्मीदवार तीन बार के कार्यकाल के लिए पात्र होता है.
छोड़ना होगा बीसीसीआई के सचिव का पद
शाह ने आईसीसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन के तौर पर नामित होने से अभिभूत हूं. बता दें, आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद जय शाह को बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा. साल 2019 से वो बीसीसीआई के सचिव के पद पर काम कर रहे हैं. बोर्ड की आमसभा की बैठक अगले महीने या अक्तूबर में हो सकती है. शाह इस समय आईसीसी की सबसे दमदार वित्त और व्यावसायिक मामलों की उप समिति के प्रमुख है. वह 2022 में इस उप समिति के अध्यक्ष बने थे. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Kangana Ranaut: किसानों पर विवादित बयान देकर बुरी फंसी कंगना रनौत, जेपी नड्डा ने किया तलब
पीएम मोदी की राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर हुई रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर खास चर्चा
पीएम मोदी की राष्ट्रपति पुतिन से हुई फोन पर बात, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर खास चर्चा, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










