गलता धाम में हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

Updated:
विज्ञापन

गलता धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

गलता धाम में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला. हेलीकॉप्टर ने चार चक्कर लगाकर करीब 20 से 25 मिनट तक श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की. आसमान से फूल बरसते ही पूरा धाम जयकारों से गूंज उठा.

विज्ञापन

गालव ऋषि की तपोस्थली और आस्था के प्रमुख केंद्र गलता तीर्थ धाम में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला. साहस फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी की ओर से गलता धाम में हेलीकॉप्टर से भव्य पुष्प वर्षा कराई गई. हेलीकॉप्टर ने करीब चार चक्कर लगाते हुए 20-25 मिनट तक श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर आसमान से फूल बरसाए.

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा शुरू होते ही गलता धाम जयकारों से गूंज उठा. आसमान से बरसते फूलों को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास छा गया. बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस मनमोहक दृश्य को मोबाइल कैमरों में कैद किया और पुष्प वर्षा का आनंद लिया.

फूलों की बारिश से भक्तिमय हुआ माहौल

पुष्प वर्षा के दौरान गलता धाम का पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया. एक ओर आसमान से फूलों की बारिश हो रही थी, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया. आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

साहस फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि गलता धाम धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

गालव ऋषि की तपोस्थली गलता धाम में हुई यह पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही. फूलों से सजा धाम और जयकारों से गूंजता वातावरण आयोजन को यादगार बना गया. श्रद्धालुओं में पूरे आयोजन को लेकर खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला.


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola