अखिलेश यादव का ऐलान, SP सरकार बनने पर अवंतीबाई लोधी की जयंती पर होगी छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

अखिलेश यादव का ऐलान, SP सरकार बनने पर अवंतीबाई लोधी की जयंती पर होगी छुट्टी

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा चुनावी वादा किया है. उन्होंने घोषणा की है कि यदि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनती है, तो 16 अगस्त को वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा. यह घोषणा लोधी समाज के सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणा की है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 16 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने लोधी समाज के सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करने का भी पूरा भरोसा दिया.

वीरांगना अवंतीबाई लोधी के महान बलिदान और देश सेवा का स्मरण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने अवंतीबाई लोधी के ऐतिहासिक योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को देश की आजादी का जश्न मनाया गया, जिसमें अवंतीबाई जैसी महान वीरांगनाओं की मुख्य भूमिका रही है. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अनगिनत लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी और हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए, लेकिन उन्होंने आजादी की इस लड़ाई को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया. वीरांगना अवंतीबाई का यही त्याग और अतुलनीय बलिदान आज भी देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता है.

पीडीए फॉर्मूले की सफलता और सत्ताधारी पार्टी पर तीखे हमले

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी 'पीडीए' वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से जारी रखने का संकल्प जताया. उन्होंने कहा कि पीडीए के तहत उन सभी पीड़ित और वंचित लोगों को जोड़ा जा रहा है जिन्हें मौजूदा सरकार से कोई राहत नहीं मिली पिछले चुनावों में पीडीए उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के बाद उन्होंने शानदार जीत हासिल कर अपनी ताकत दिखाई. सपा प्रमुख ने आगे आरोप लगाया कि युवाओं के आंदोलन के आगे सरकार को मजबूरन झुकना पड़ा.

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप और भाजपा की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार

अखिलेश यादव ने सत्ताधारी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग राम राज्य लाने का बड़ा दावा करते थे, आज वही लोग राम धन और संपत्ति को लूटने का काम कर रहे हैं. भ्रष्टाचार के मामलों में अपने करीबी लोगों को बचाने के लिए छोटे स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं पर जातिवाद का झूठा आरोप लगाने के लिए भी सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि जनता अब इन सभी हथकंडों को अच्छी तरह समझ चुकी है.

Must Read: 40 से ज्यादा जिलों में अलर्ट,यूपी में मानसून की रफ्तार तेज,22 अगस्त तक बरसेंगे बादल, किसानों के लिए सलाह जारी


विज्ञापन
शशांक शेखर मिश्रा

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola