उत्तर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था! गर्भवती महिला को चारपाई पर लिटाकर ट्यूब के सहारेपार कराई नदी
आगरा में गर्भवती महिला को चारपाई पर लिटाकर नदी पार कराई गई. फोटो- सोशल मीडिया
आगरा से सामने आए इस वीडियो ने उत्तर प्रदेश की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और बदहाल सड़कों की हकीकत उजागर कर दी है. एक गर्भवती महिला को ट्यूब के सहारे उटंगन नदी पार कराने का यह दृश्य स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
आगरा जिले से सामने आया एक वीडियो उत्तर प्रदेश की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और बदहाल सड़कों की हकीकत सामने ला रही है. वायरल वीडियो में उटंगन नदी पार करने के लिए एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे को चारपाई पर लिटाकर नदी पार कराते हुए देखा जा सकता है.
ट्यूब के सहारे नदी पार करने को मजबूर परिवार
वायरल वीडियो के मुताबिक, महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्पताल पहुंचाने के लिए आधी रात के बाद नदी पार करनी पड़ी. नदी में पानी और खराब रास्ते के बीच चारपाई को ट्यूब के सहारे खींचकर दूसरी ओर ले जाया गया. यह तस्वीर ग्रामीण इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
View on Instagram
सड़क और रास्ते की बदहाली बनी बड़ी चुनौती
स्थानीय स्तर पर सड़क और आवागमन की सुविधाओं की कमी का खामियाजा सबसे ज्यादा मरीजों और गर्भवती महिलाओं को उठाना पड़ता है। आपात स्थिति में अस्पताल तक समय पर पहुंचना उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाता है।
सरकारी दावों पर उठे सवाल
एक तरफ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसी तस्वीरें उन दावों की हकीकत पर सवाल खड़े करती हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार से उम्मीद है कि इस मामले का संज्ञान लेकर ग्रामीण सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेनें; 8 ट्रेनों में बढ़ेंगी सीटें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए