बस्ती के कांवड़ महोत्सव में पवन सिंह को देखने उमड़ा जनसैलाब, बैरियर टूटने से अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

बस्ती के कांवड़ महोत्सव

UP News: बस्ती के कांवड़ महोत्सव में भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के मंच पर आते ही भीड़ बेकाबू हो गई. प्रशंसकों की भीड़ के कारण सुरक्षा बैरियर टूट गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर कार्यक्रम जारी रखा.

विज्ञापन

UP News: बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर फुटहिया फ्लाइओवर के पास आयोजित भव्य कांवड़ महोत्सव में रविवार रात जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के मंच पर कदम रखते ही करीब दो लाख लोगों की भीड़ अचानक बेकाबू हो गई. प्रशंसकों में उनकी एक झलक पाने की ऐसी होड़ मची कि सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरियर टूट गए. इससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभालकर कार्यक्रम दोबारा शुरू कराया.


पवन सिंह को देखने उमड़ा जनसैलाब
पवन सिंह को देखने उमड़ा जनसैलाब

भक्ति गीतों से गूंजा पंडाल, आयोजकों ने विधि-विधान से किया पूजन

मां शांति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस विशाल महोत्सव का शुभारंभ आयोजक तेज प्रताप सिंह 'सुड्डू' और उनकी पत्नी शिम्पी सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की पूजा करके किया. रात करीब दस बजे जब पवन सिंह मंच पर पहुंचे, तो पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा. उन्होंने सावन और शिवभक्ति के सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी. गीत शुरू होते ही दर्शक झूमने लगे और सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंच की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे.

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बांटा प्रसाद, कई दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

इस धार्मिक महोत्सव में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, सिद्धार्थनगर सांसद जगदम्बिका पाल और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. आयोजित विशाल भंडारे के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने स्वयं शिवभक्त कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया. उनके साथ फोटो खिंचवाने और मिलने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया. पुलिस प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी और मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह ऐतिहासिक कार्यक्रम अंततः शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हुआ.

Must Read: काशी विश्वनाथ सावन में भक्तों के लिए हाईटेक सुरक्षा


विज्ञापन
शशांक शेखर मिश्रा

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola