"हाईवे पर रुक गई कांवड़ यात्रा जब सामने आया जनाजा", मेरठ में शिवभक्तों की इंसानियत देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
चेन बनाकर रोकी कांवड़ यात्रा की भीड़
UP News: मेरठ के सिवाया गांव में इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द का अद्भुत नजारा देखने को मिला. हार्ट अटैक से मृत हुए निजाम के जनाजे को कब्रिस्तान ले जाते समय दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों ने खुद आगे बढ़कर रास्ता बनाया.
UP News: मेरठ के सिवाया गांव में रविवार को कांवड़ यात्रा के दौ"हाईवे पर रुक गई कांवड़ यात्रा, जब सामने आया जनाजा", मेरठ में शिवभक्तों ने पेश की इंसानियत की ऐसी मिसाल, रोंगटे खड़े हो जाएंगेरान इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली. 40 वर्षीय निजाम की हार्ट अटैक से मौत के बाद जब परिजन उनका जनाजा कब्रिस्तान ले जा रहे थे, तो दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच रास्ते की समस्या खड़ी हो गई. ऐसे में कांवड़ियों ने खुद आगे बढ़कर भीड़ रोक दी और जनाजे को हाईवे पार कराने के लिए रास्ता बनाया.
हार्ट अटैक से हुई 40 वर्षीय निजाम की मौत
सिवाया गांव निवासी 40 वर्षीय निजाम की रविवार को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. परिजन शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी में थे. कब्रिस्तान दिल्ली-देहरादून हाईवे की दूसरी ओर है. वहीं, कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण के कारण हाईवे पर बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजर रहे थे. ऐसे में जनाजा हाईवे के दूसरी ओर ले जाना परिजनों के लिए चुनौती बन गया. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मदद मांगी.
पुलिस पहुंची तो कांवड़ियों ने संभाली जिम्मेदारी
सूचना मिलने के बाद दौराला थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जनाजा जब हाईवे के पास पहुंचा तो वहां से गुजर रहे कांवड़ियों को स्थिति की जानकारी हुई. इसके बाद कुछ कांवड़िये खुद आगे आए और कांवड़ यात्रा में चल रही भीड़ को रोकने की पहल की. देखते ही देखते बड़ी संख्या में कांवड़िये हाईवे पर रुक गए और जनाजे के लिए रास्ता बनाया.
चेन बनाकर रोकी कांवड़ यात्रा की भीड़
कांवड़ियों के एक समूह ने आपस में चेन बनाकर हाईवे पर रास्ता सुरक्षित किया. जब तक पूरा जनाजा सम्मानपूर्वक हाईवे पार कर कब्रिस्तान की ओर नहीं चला गया, तब तक कांवड़िये वहीं रुके रहे. जनाजा निकलने के बाद कांवड़ियों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी यात्रा फिर शुरू कर दी.
शिवभक्तों की पहल ने दिया भाईचारे का संदेश
कांवड़ियों की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की. लोगों का कहना है कि जनाजे के लिए रास्ता देकर शिवभक्तों ने इंसानियत और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की. इस घटना को इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.
Input- Khushi Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Komal Agarwal
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










