ePaper

Bareilly News: जिस कोख से दिया जन्म, उसी पर लगाया कलंक, घटना से सभी शर्मसार, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 12 Oct 2021 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: जिस कोख से दिया जन्म, उसी पर लगाया कलंक, घटना से सभी शर्मसार, आरोपी गिरफ्तार

जिले के बदायूं रोड स्थित एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को अर्जी देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. आरोप महिला के बेटे पर लगा है.

विज्ञापन

Bareilly News: जिले के बदायूं रोड स्थित एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को अर्जी देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. आरोप महिला के बेटे पर लगा है. बताया जाता है कि महिला अपने छह बेटों के साथ रहती है. उसके पति की 14 साल पहले मृत्यु हो चुकी है. उसके चार बेटे अन्य राज्यों में पानी की टंकी बनाने का काम करते हैं.

Also Read: Bareilly News: इंडिगो की बरेली से लखनऊ के बीच फ्लाइट जल्द, एयरलाइंस ने AAI को भेजा प्रस्ताव

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे काम पर थे. आरोपित बेटा घर में था. वो देर रात अपने कमरे में सो रही थी. अचानक दरवाजे पर दस्तक देते हुए आरोपित बेटे ने भूख लगने की बात कहकर खाना मांगा. जैसे ही विधवा मां ने दरवाजे की कुंडी खोली तभी आरोपित ने उसे दबोच लिया. उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. उसकी बुरी तरह पिटाई भी की.

घटना को अंजाम देने के बाद रात भर आरोपी ने अपनी मां को बंधक बनाए रखा. सुबह वो मां को जान से मारने के लिए गड़ासा ढूंढ रहा था. यह देख मौका पाकर वो कमरे से निकल भागी और अपने एक रिश्तेदार के घर में छिप गई.

महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने अन्य बेटों को फोन पर दी. जानकारी मिलते ही सभी बेटे सोमवार रात तक घर पहुंचे. उन्होंने पुलिस को पूरा मामला बताकर थाने में तहरीर दी. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया. महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उसने दुष्कर्म करने की बात को स्वीकार किया है. महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.

(इनपुट: मुहम्मद साजिद, बरेली)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola