Bareilly News: इंडिगो की बरेली से लखनऊ के बीच फ्लाइट जल्द, एयरलाइंस ने AAI को भेजा प्रस्ताव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2021 2:24 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बरेली के बीच हवाई सफर का तोहफा जल्द मिलने वाला है. इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने एएआई को प्रस्ताव भेज दिया है. केंद्र सरकार पहले ही बरेली से लखनऊ की हवाई सेवा को स्थानीय कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत मंजूरी दे चुकी है.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बरेली के बीच हवाई सफर का तोहफा जल्द मिलने वाला है. इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने एएआई को प्रस्ताव भेज दिया है. केंद्र सरकार पहले ही बरेली से लखनऊ की हवाई सेवा को स्थानीय कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत मंजूरी दे चुकी है.
फ्लाइट शुरू होते ही बरेली के यात्रियों का तीन से चार घंटे का समय बचेगा. वर्तमान में बरेली से लखनऊ के सफर को पांच से छह घंटे का समय लगता है. फ्लाइट से मात्र एक घंटे में लखनऊ पहुंच जाएंगे. इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को बरेली से लखनऊ का सफर एटीआर-72 से कराने की योजना बनाई है.
बरेली के डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट शुरू हो चुकीं है. अब लखनऊ की फ्लाइट दीपावली तक शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए कोशिश शुरू कर दी गई है. जल्द शिड्यूल जारी होने की उम्मीद है.
(इनपुट: मो. साजिद, बरेली)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










