UP Weather Update: यूपी में मौसम के दो रंग, बस्ती में उबल रही गर्मी तो हरदोई में गिरा पारा, जानिए लखनऊ समेत बाकी शहरों का तापमान
बस्ती में उबल रही गर्मी तो हरदोई में गिरा पारा
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है. बस्ती में 38 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, वहीं हरदोई सबसे ठंडा रहा. लखनऊ समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों का हाल जानें.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल गर्म बना हुआ है. प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ की ओर से 21 अगस्त 2026 को जारी पिछले 24 घंटे के तापमान के आंकड़ों के मुताबिक, बस्ती में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान के मामले में हरदोई सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
बस्ती में सबसे ज्यादा गर्मी, 38 डिग्री पहुंचा पारा
मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बस्ती में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है. इसके बाद बहराइच में 34.6 डिग्री, आगरा में 34.5 डिग्री, गोरखपुर में 34.3 डिग्री और बरेली में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
हरदोई में सबसे कम न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटे में हरदोई का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा. इसके बाद नजीबाबाद में 23.6 डिग्री और बाराबंकी में 23.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ. कानपुर आईएएफ में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री और बस्ती में 26 डिग्री सेल्सियस रहा.
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री
राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा. वहीं, कानपुर नगर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. प्रयागराज में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया.
कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर-नीचे
आंकड़ों के मुताबिक आगरा में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है. गोरखपुर में 34.3 डिग्री तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज हुआ. दूसरी ओर झांसी में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है. बांदा में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा. मौसम केंद्र ने ये आंकड़े पिछले 24 घंटे के न्यूनतम और अधिकतम तापमान के आधार पर जारी किए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कोमल अग्रवाल
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए