Gen Z से लेकर बाढ़ तक... मायावती ने सरकार को घेरा, कहा- वंदे मातरम् के नाम पर राजनीति सही नहीं!

Updated:
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती

UP Politics: बसपा प्रमुख मायावती ने वंदेमातरम गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हो रही राजनीति ठीक नहीं है और सरकारों को बेरोजगार युवाओं व बाढ़ जैसी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

विज्ञापन

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने वंदे मातरम् के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का पूरा गाना गाया जाए, शुरुआती दो छंद गाए जाएं या इसे नहीं गाया जाए, इसको लेकर जिस तरह की राजनीति हो रही है, वह ठीक नहीं है. मायावती ने कहा कि वंदे मातरम् गायन को लेकर हाल ही में संसद में जो कानून पास किया गया है, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.

विज्ञापन

सत्ता परिवर्तन के साथ कानून बदलने का लगाया आरोप

मायावती ने कहा कि केंद्र और राज्यों में सत्ता परिवर्तन के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ और फायदे के हिसाब से फैसले करती रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अपनी कमियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भी ऐसा किया जाता है. उनके मुताबिक, सत्ता में आने वाली पार्टियां एक-दूसरे के बनाए कानूनों को बदलती रहती हैं.

बेरोजगार युवाओं और छात्रों के मुद्दे उठाए

बसपा प्रमुख ने कहा कि मौजूदा समय में देश और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर केंद्र और सभी राज्य सरकारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. उन्होंने खास तौर पर बेरोजगार युवाओं और छात्र-छात्राओं के मुद्दे का जिक्र किया. मायावती ने 'जेन-जी' और स्कूली बच्चों की 'जी-अल्फा' पीढ़ी से जुड़े विषयों को भी महत्वपूर्ण बताया.

बाढ़ से हो रही जनहानि पर भी जताई चिंता

मायावती ने देश के कुछ हिस्सों में आई भयंकर बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि ऐसे कई अन्य अति-महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर सरकारों और सभी राजनीतिक दलों को उचित ध्यान देना चाहिए. उनके अनुसार, वर्तमान समय में देश और जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर ध्यान देना ही समय की सबसे जरूरी मांग है.

Must Read- UP Weather Update: यूपी में मौसम के दो रंग, बस्ती में उबल रही गर्मी तो हरदोई में गिरा पारा, जानिए लखनऊ समेत बाकी शहरों का तापमान



विज्ञापन
कोमल अग्रवाल

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola