UP Weather Alert: 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन

UP Weather Forecast

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी हुआ है. 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और भारी बौछारों की संभावना है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की है.

विज्ञापन

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच 21 अगस्त को प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. IMD के अनुसार, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. वहीं, पूर्वी यूपी में फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

विज्ञापन

इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं. इन जिलों में आज मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह है.

आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

पांच जिलों के अलावा आठ अन्य जिलों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी शामिल हैं. इन इलाकों में भी बारिश के साथ मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. इस तरह पश्चिमी यूपी के कुल 13 जिलों के लिए आज मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी नहीं

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को आज भारी बारिश से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने इस क्षेत्र के लिए भारी बारिश से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है.

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

तेज बारिश और खराब मौसम के दौरान किसानों को खेतों में काम करने से बचना चाहिए. अगर खेत या किसी अन्य जगह पर मौजूद रहने के दौरान अचानक मौसम बिगड़ता है, तो तुरंत किसी पक्के मकान में सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. बारिश और आंधी के दौरान पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के पास बिल्कुल न रुकें. साथ ही, किसानों को फसलों को जलभराव से बचाने के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है.

Must Read- Raksha Bandhan Special: आखिर इस बार क्या है खास? 70 साल बाद बना ऐसा संयोग, चंद्र ग्रहण का भी नहीं होगा असर


विज्ञापन
कोमल अग्रवाल

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola