यूपी : ताजिया जुलूस का रूट बदलने पर दो समुदायों के बीच तनाव, दस से अधिक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2017 10:44 PM
बलिया (उत्तर प्रदेश) : कानपुर में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया. भीड़ ने पथराव किया और वाहनों को आग लगा दी, जिससे तनाव उत्पन्न हो गया. पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर जोन) आलोक सिंह ने बताया कि जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा में ताजिये का जुलूस जब निर्धारित रास्ते […]
बलिया (उत्तर प्रदेश) : कानपुर में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया. भीड़ ने पथराव किया और वाहनों को आग लगा दी, जिससे तनाव उत्पन्न हो गया. पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर जोन) आलोक सिंह ने बताया कि जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा में ताजिये का जुलूस जब निर्धारित रास्ते से हटा तो एक समुदाय के कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव किया.
उन्होंने बताया कि दो कारों और चार मोटरसाइकिलों को आग लगा दी गयी. पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठियां भांजी. सिंह ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं हालांकि सरकारी आंकड़ों से इतर घायलों की संख्या छह बतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










