राम मंदिर दान चोरी मामले में 79 लाख बरामद, 8 आरोपियों को जेल, SBI के कई स्टाफ भी SIT के रडार पर
अयोध्या राम मंदिर चोरी मामला
Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है. कोर्ट ने सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जांच एजेंसियों के अनुसार मामले में SBI के कई कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जिनकी गहन जांच की जा रही है.
Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को फैजाबाद अदालत में पेश किया गया, जहां करीब एक घंटे से अधिक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को सोमवार तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जांच एजेंसियों ने आरोपियों के कब्जे से 79 लाख 85 हजार रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है. अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपियों को सोमवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, सहायक अभियोजन अधिकारी नवनीत कुमार ने कहा कि अगली सुनवाई एंटी करप्शन कोर्ट में होगी.
SBI कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि इस कथित गबन और चढ़ावा चोरी मामले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के 5 से 6 कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. जांच एजेंसियां उनकी संभावित संलिप्तता की गहन जांच कर रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, अब तक की कार्रवाई में नकदी के साथ कुछ आभूषण भी बरामद किए गए हैं. मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है और इसके वित्तीय व तकनीकी पहलुओं की जांच जारी है. सोमवार को आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किए जाने के दौरान जांच से जुड़े अन्य तथ्यों पर भी सुनवाई होने की संभावना है.
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच और FIR दर्ज और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे ने मामले को नया मोड़ दे दिया है. सूत्रों के अनुसार, चंदा और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों के चलते दोनों पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ रहा था. ऐसे में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है.
CCTV का नाम ‘चढ़ावा-चोरी TV’ साबित होगा: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने सोशल मीडियो पर लिखा है कि, हमने तो पहले ही कहा था कि CCTV का नाम ‘चढ़ावा-चोरी TV’ साबित होगा. जिन लोगों ने ‘सत्रह’ बार लूटा, वो सैंकड़ों साल से इतिहास में बदनाम हैं, जिन्होंने केवल 40 दिन में ‘सत्तर’ बार लूटा वो तो इतिहास में इस महापाप के लिए ‘सात’ जन्मों के लिए काले अक्षरों में दर्ज़ हो जाएंगे. ये सोचा जाए जिन्होंने सात हफ़्ते में इतनी चोरी कर ली है, उन्होंने पिछले इतने सालों में कितना चुराया होगा, कितना आपस में बाँटा होगा, कितना चुपके से छुपाया-दबाया होगा और कितना अपने मुखिया तक पहुंचाया होगा. अखंड निंदनीय!
यह भी पढ़ें: Champat Rai: कौन हैं चंपत राय? 18 महीने जेल, राम मंदिर आंदोलन और अब महासचिव पद से इस्तीफा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










