Aaj Ka Mausam: यूपी में अब गर्मी की बारी! बढ़ने वाला है तापमान, ठंड के बीच इस दिन से बदलेगा मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Feb 2025 8:15 PM
Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह भारत के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा. उत्तर-पश्चिम भारत के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. इस दौरान हवा की रफ्तार में इजाफा होगा. कंपकंपी वाली सर्दी का अहसास होगा. 10 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे.
Aaj Ka Mausam: मौसम का मिजाज देखकर लगता है कि अगले एक सप्ताह में इसका मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. भीषण सर्दी के बाद अब गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. तापमान में इजाफा होना शुरू हो गया है. दिल्ली का तापमान एक बार फिर दहाई अंक में हैं. यहीं हाल यूपी का भी है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान में इजाफा हो रहा है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 फरवरी तक सर्दी की हालत बनी रहेगी. इसके बाद मौसम शुष्क रहने वाला है, जिसमें सर्दी में कमी आएगी.
इस सप्ताह रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह भारत के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा. उत्तर-पश्चिम भारत के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. इस दौरान हवा की रफ्तार में इजाफा होगा. कंपकंपी वाली सर्दी का अहसास होगा. 10 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. यूपी में भी मौसम में इस दौरान बदलाव आ सकता है. हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा. ठंड में कमी आएगी.
तापमान में गिरावट के संकेत नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में अगले एक सप्ताह के अंदर तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है. अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में कोहरा छाने से लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है. इसके साथ ही 14 फरवरी तक प्रदेश में तेज हवा और बारिश होने के आसार भी नहीं जताए गए हैं. यूपी में मौसम में बहुत खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. बादलों की आवाजाही नहीं रहने के कारण खिली धूप निकलेगी. हालांकि 10 से लेकर 12 फरवरी तक राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर, आगरा, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, मेरठ समेत कई और जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है.
इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि 10, 11,13 और 14 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह के बाद तापमान में इजाफा हो सकता है.
Also Read: Rain Alert: 10 से 12 फरवरी तक राहत नहीं, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी की वॉर्निंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










