UP Breaking News Live Updates: सीएम योगी की मंत्रियों के साथ बैठक संपन्न, 16 विभागों का देखा प्रेजेंटेशन
UP Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश में एक ओर नवगठित प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विकास कार्यों पर जोर दे रही है. दूसरी ओर भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन का दौर चल रहा है. यही नहीं विपक्ष के तौर पर सपा ने भी एमएलसी चुनाव में पुरजोर ताकत झोंक दी है.
सीएम योगी की मंत्रियों के साथ बैठक संपन्न
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में विभागों का प्रेजेंटेशन देखा. शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी के सामने प्रेजेंटेशन रखा गया. बुधवार को 16 विभागों का प्रेजेंटेशन सीएम को दिखाया गया.
गोरखनाथ मंदिर हमला मामले में एक और आरोपी हिरासत में
गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में एक और आरोपी को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है.
गोरखपुर की घटना बेहद गंभीर- केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 100 दिन के एजेंडे को अच्छा से अच्छा करेंगे. गोरखपुर की घटना बहुत गंभीर घटना है. घटना की तह तक जांच की जा रही है. पुलिस जांचकर घटना की सच्चाई की सामने लाया जाएगी. अगर कोई यह सोचे कि घटना कर के निकल जायेगा तो यह भूल है.
100 दिनों की कार्य योजना देख रहे सीएम योगी
Lucknow News: सीएम योगी आदित्यनाथ लोकभवन में विभागों का प्रेजेंटेशन देख रहे हैं. शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी के सामने प्रेजेंटेशन रखा गया. बुधवार को 16 विभागों का प्रजेंटेशन सीएम को दिखाया जा रहा है. इस दौरान सभी विभाग अपने 100 दिन का एजेंडा बताएंगे. 6 महीने की कार्य योजना का लक्ष्य रखा गया है. इसका मकसद विभागीय योजनाओं का रोडमैप और उसे सफल बनाने के लिए आवश्यक रिसोर्सेज को जानना है. मुख्य सचिव विभागों का प्रेजेंटेशन सीएम योगी के सामने प्रस्तुत करेंगे. इस बीच संबंधित विभागों के मंत्री और प्रमुख सचिव भी मौजूद रहेंगे. पिछले 5 सालों की उपलब्धियां और आगे की कार्य योजना बताने को कहा गया है. इसके बाद जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ जिलों का दौरा शुरू करेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय ने लोकार्पण और शिलान्यास की भी सूची मांगी है. जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय को यह सूची उपलब्ध करा दी जाएगी. इसके बाद परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा.
महराजगंज के बीएसए ओमप्रकाश यादव सस्पेंड
महराजगंज के बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव को लापरवाही और अनियमितता के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इन दिनों लापरवाह और भ्रष्ट अफसरों के ऊपर गाज गिराते हुए उन्हें ताबड़तोड़ सस्पेंड कर रही है.
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने संभाला पदभार

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को अपने विधानसभा कार्यालय के मुख्य भवन में विधि विधान से पूजन कर कार्यभार ग्रहण किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए