ePaper

UP News: यूपी निकाय चुनाव से पहले BSP को एमसीडी में झटका, 128 कैंडिडेट की जमानत जब्त, जानें...

Updated at : 08 Dec 2022 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: यूपी निकाय चुनाव से पहले BSP को एमसीडी में झटका, 128 कैंडिडेट की जमानत जब्त, जानें...

Bareilly News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन (एमसीडी) के चुनाव में 128 प्रत्याशियों को उतारा था. लेकिन इन सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है. बसपा के लिए यह यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है.

विज्ञापन

Bareilly News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन (एमसीडी) के चुनाव में 128 प्रत्याशियों को उतारा था. लेकिन इन सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है. बसपा के लिए यह यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है. जिसके चलते पार्टी प्रमुख मायावती ने दिल्ली संगठन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है.

128 कैंडिडेट की जमानत जब्त

बसपा ने एमसीडी चुनाव में प्रत्याशियों को उतारा था. संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि एमसीडी के 250 वार्ड में से बसपा ने 128 वार्ड में प्रत्याशियों को उतारा था. लेकिन इन सभी की जमानत जब्त हो गई है. बसपा को एमसीडी चुनाव में सिर्फ 1.80 फीसद वोट मिले हैं. हालांकि एमसीडी में निर्दलीय 370, कांग्रेस के 188, एआईएमआईएम के 13, आप के 3, और भाजपा के 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है.

बसपा प्रमुख ने नेशनल कोऑर्डिनेटर से मांगी रिपोर्ट

बसपा के लिए यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले दिल्ली एमसीडी के चुनाव में करारी हार को बड़ा झटका माना जा रहा है. बसपा प्रमुख मायावती ने नेशनल कोऑर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ और दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह से करारी हार पर रिपोर्ट तलब की है. इसके बाद हार की समीक्षा की जाएगी.

इसके बाद संगठन के प्रमुख अधिकारियों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है. बसपा यूपी नगर निकाय चुनाव में पार्टी के पुराने नेताओं के साथ ही युवाओं को टिकट देगी. इसके लिए दावेदारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया गया है. बरेली नगर निगम मेयर सीट अनारक्षित हो गई है. इसके बाद मेयर के प्रत्याशी की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही 15 नगर पंचायत, 4 नगर पालिका के लिए प्रत्याशियों की भी तलाश की जा रही है. यूपी नगर निकाय चुनाव 2017 में बसपा ने मेरठ और अलीगढ़ में मेयर सीट जीती थी.

रिपोर्टः मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola