लॉक डाउन के बाद ग्रामीण बाजार भी हुए बंद, पुलिस ने की लोगों से घरों में रहने की अपील

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 8:46 AM

विज्ञापन

प्रशासन ने सुबह ही धारा 144 लागू करते हुए भीड़ इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी थी. दोपहर तीन बजे तक जिले के प्रमुख बाजारों में प्रशासनिक अधिकारियों ने घूमकर दुकानें बंद कर लेने की अपील भी की

विज्ञापन

बलिया. यूपी के बलिया जिले में मंगलवार की शाम को ग्रामीण बाजार भी बंद हो गये. केवल जरूरी सामानों की दुकानों को ही खोलने की छूट दी गयी थी. प्रशासन ने सुबह ही धारा 144 लागू करते हुए भीड़ इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी थी. दोपहर तीन बजे तक जिले के प्रमुख बाजारों में प्रशासनिक अधिकारियों ने घूमकर दुकानें बंद कर लेने की अपील भी की. पुलिस ने कई इलाकों में इसको लेकर माइकिंग भी करायी. इसके बाद शाम को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजारों व कस्बों में चक्रमण कर लोगों से सहयोग और शांति बनाये रखने की अपील करते हुए घरों में ही रहने का अनुरोध किया.

प्रशासन ने बंद करायी दुकानें, व्यापारियों से मांगा सहयोग

बैरिया में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उप्र सरकार के दिशा निर्देश में बैरिया चौकी प्रभारी हिरेंद्र सिंह ने अनुपालन में लाक डाउन के फरमान के बाद आदर्श नगर पंचायत बैरिया के मुख्य बाजार को बंद कराया और स्थानीय व्यापारियों से अपील की कि मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर और दूध की दुकानों को छोड़ बाकी सभी दुकानों बंद कर दें. अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बाजार में एक चार लोग समूह में नहीं निकल सकते, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने की आशंका बने. इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने नीतियों में शासन व प्रशासन का सहयोग करें.

कोरोना वायरस के संक्रमण को उप्र के मुख्यमंत्री योगी जी के आदेश के बाद उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी के दिशा निर्देश में सुरेमनपुर बाजार, रानीगंज बाजार और बैरिया बाजार में मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर और पराग दुध की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को बंद कराया गया. बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने रानीगंज बाजार के दुकानदारों को हिदायत देते हुए दुकानें बंद करने का अनुरोध किया. उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के कोई लापरवाही बरतने के मूड में सरकार नहीं है. व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता से भी उपजिलाधिकारी ने अपील की कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जनता शासन एवं प्रशासन का सहयोग करें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola