राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित, सीएम योगी ने मथुरा DM को कॉल कर दिए ज़रूरी निर्देश
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Aug 2020 12:09 PM
nritya gopal das, coronavirus, ram bhoomi trust, yogi adityanath, up news : राम जन्मभूमि ट्रस्ट के चेयरमैन महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि महंत दास को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के चेयरमैन महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि महंत दास को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यूपी सीएम ऑफिस के अनुसार महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद मथुरा के डीएम ने उन्हें डॉ बुलाकर चेकअप कराया और अस्पताल में भर्ती कराया. सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को संज्ञान लेकर तुरंत उचित कार्यवाही का निर्देश दिया है.
मेदांता में हो सकते हैं भर्ती– यूपी सीएम ऑफिस के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के डीएम को इस पूरे मामले में मेडिकल स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. साथ ही सीएम ने मेदांता के चेयरमैन नरेश त्रेहान से बातचीत की है. माना जा रहा है कि महंत को मेदांता में भर्ती कराया जाएगा.
मथुरा में है महंत– महंत नृत्य गोपाल दास बीते दिनों ही मथुरा पहुंचे थे. वे कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. यह पहली बार हुआ था कि देश में पहली बार सरयू से मथुरा कोई प्रतिनिधि पहुंचे थे.
राममंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन है नृत्य गोपाल दास– महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर निर्माण को लेकर बनाए गए ट्रस्ट के चेयरमैन हैं. पिछले दिनों ही राम मंदिर भूमिपूजन के मौके पर महंत नृत्य गोपाल दास पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के संपर्क में आए थे.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










