Petrol Diesel Price in UP: चार महीने बाद आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पंप पर जाने से पहले चेक करें रेट

Updated at : 22 Mar 2022 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price in UP: चार महीने बाद आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पंप पर जाने से पहले चेक करें रेट

Petrol Diesel Price: राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.25 रुपये और डीजल 86.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है. नोएडा में जहां पेट्रोल सस्‍ता हुआ है तो लखनऊ में यह कल के मुकाबले महंगा बिक रहा.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं. मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.25 रुपये और डीजल 86.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है. नोएडा में जहां पेट्रोल सस्‍ता हुआ है तो लखनऊ में यह कल के मुकाबले महंगा बिक रहा.

नया रेट जारी होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 110.82 रुपये लीटर पहुंच गया है. कोलकाता में पेट्रोल का दाम 105.51 रुपये जबकि डीजल का दाम 90.62 रुपये लीटर ह. वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.16 रुपये लीटर है तो डीजल 92.19 रुपये लीटर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी.

Also Read: LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर हो गया महंगा, यहां देखें आज के रेट्स
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के आधार पर घरेलू स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की दरों को तय करती हैं. सरकारी तेल कंपनियों में प्रमुख आईओसी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की जाती हैं. अपने शहर की दरें जानने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा, आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करके भी अपने शहर की दरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola