Rampur News: नाग को मार डाला, तो अब तक सात बार डस चुकी है नागिन, यह फिल्मी कहानी नहीं, हकीकत है
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Apr 2022 4:17 PM
Rampur News: अभी तक आपने फिल्मों में देखा और कहानियों में सुना होगा कि नाग के मारे जाने पर नागिन बदला लेती है, लेकिन रामपुर से हकीकत में ऐसा मामला सामने आया है. यहां एहसान नाम के एक शख्स को अब तक नागिन सात बार डस चुकी है, लेकिन हर बार वह बच गया है. उसे तो अब नागिन से डर लगने लगा है.
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक शख्स को एक नागिन अब तक सात बार डस चुकी है. शख्स का कहना है कि यह नागिन उससे बदला ले रही है. कुछ समय पहले उसने एक नाग को मार डाला था. इसी वजह से नागिन उससे बदला ले रही है.
अभी तक आपने फिल्मों में देखा और कहानियों में सुना होगा कि नाग के मारे जाने पर नागिन बदला लेती है, लेकिन रामपुर से हकीकत में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां एहसान नाम के एक शख्स को अब तक नागिन सात बार डस चुकी है, लेकिन हर बार वह बच गया है. उसे तो अब नागिन से डर लगने लगा है.
Also Read: Varanasi News: वाराणसी में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, बिहार से काशी घूमने आए परिवार के लिए बने मसीहा
दरअसल, एहसान स्वार तहसील के मिर्जापुर गांव का रहने वाला है. वह एक कृषि फॉर्म पर नौकरी करता है. उसका दावा है कि एक दिन उसे नाग-नागिन दिखायी दिये, जिसमें से उसने नाग को मार डाला. नागिन बच गयी. अब वह नागिन एहसान से बदला ले रही है. वह उसे अब तक सात बार डस चुकी है.
Also Read: UP News: वृदांवन के प्रेम मंदिर में दर्शन के दौरान छत से गिरा पत्थर का बड़ा टुकड़ा, बाल बाल बचे श्रद्धालु
नागिन का खौफ इतना है कि एहसान काम पर नहीं जा पा रहा है. उसे डर है कि नागिन उसे फिर से डस सकती है. एहसान एक गरीब आदमी है. उसके चार बच्चे हैं. एहसान का कहना है कि उसे यह बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि नागिन उससे बदला लेगी.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










