Lok Sabha Election 2024: सपा ने जारी की एक और लिस्ट, कौशांबी और कुशीनगर से किया उम्मीदवार का ऐलान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Apr 2024 5:05 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | PTI

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के यूपी में समाजवादी पार्टी ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह को टिकट दिया है. दोनों का मुकाबला बीजेपी के विनोद सोनकर और विजय दुबे से होगा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल रेस में है. जोर-शोर से चुनाव प्रचार के बीच पार्टी अपने उम्मीदवारों का भी प्रचार कर रही है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी की है. सपा ने अपनी नयी लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है. पार्टी ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह को टिकट दिया है.

बीजेपी के विजय दुबे से होगा अजय प्रताप का मुकाबला

कुशीनगर से सपा और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है. बीजेपी ने इस सीट से विजय दुबे को उम्मीदवार बनाया है. कुशीनगर से विजय दूसरी बार बीजेपी उम्मीदवार बने हैं. 2019 में दुबे बीजेपी की टिकट पर कुशीनगर से चुनाव लड़े थे. गौरतलब है कि दुबे पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे. साल 2012 में कांग्रेस की तरफ से विधायक भी बने थे. इसके बाद 2016 में विजय दुबे ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. अब एक बार फिर वो कुशीनगर से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमा रहे हैं.

कौशांबी से विनोद सोनकर देंगे टक्कर

कौशांबी लोकसभा सीट से सपा ने पुष्पेंद्र सरोज को टिकट दिया है. इस सीट से उनका मुकाबला बीजेपी के विनोद सोनकर से होगा. बीजेपी नेता विनोद सोनकर इस सीट से बीते दो बार से लगातार सांसद रहे हैं. पार्टी ने तीसरी बार भी उन पर भरोसा जताया है.

63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है सपा

यूपी में इस बार सपा गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. इंडिया अलायंस के तहत समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग की है. सपा प्रदेश के 63 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं कांग्रेस 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. बता दें यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं.

समाजवादी पार्टी ने 50 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

समाजवादी पार्टी ने 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 50 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. इसी कड़ी में पार्टी ने आज यानी शुक्रवार को दो सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने कौशांबी और कुशीनगर से उम्मीदवार का ऐलान किया है.

सातों चरणों में होंगे चुनाव

18वीं लोकसभा का चुनाव सात चरणों में हो रहा है. यूपी में सातों चरणों के तहत चुनाव हो रहे हैं. राज्य में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. वहीं आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगा. बता दें, वोटों की गिनती चार जून को होगी.

Also Read: Today News Wrap: बाड़मेर में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस की सोच विकास विरोधी, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola