बरेली से दिल्ली-लखनऊ और आगरा का सफर एक अगस्त तक मुश्किल, इन मार्गों से चलेंगे वाहन, देखें रूट प्लान

Updated at : 30 Jul 2022 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
बरेली से दिल्ली-लखनऊ और आगरा का सफर एक अगस्त तक मुश्किल, इन मार्गों से चलेंगे वाहन, देखें रूट प्लान

सावन माह के तीसरे सोमवार को देखते हुए बरेली से दिल्ली, लखनऊ, आगरा और बदायूं समेत कई शहरों का रूट डायवर्जन किया गया है. यह रूट डायवर्जन सोमवार रात तक लागू रहेगा. कांवड़िए बदायूं के कछला, हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर के लिए बड़ी संख्या में जल लेने रवाना हो गए हैं.

विज्ञापन

Bareilly News: सावन माह के तीसरे सोमवार को जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है. जिसके चलते बरेली से दिल्ली, लखनऊ, आगरा और बदायूं समेत कई शहरों का रूट डायवर्जन किया गया है. यह रूट डायवर्जन सोमवार रात तक लागू रहेगा. कांवड़िए बदायूं के कछला, हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर के लिए बड़ी संख्या में जल लेने रवाना हो गए हैं. वापस आते वक्त इनके स्वागत की भी तैयारी है. इसके साथ ही कांवड़ियों के आने वाले रास्तों पर पुलिस फोर्स को सुरक्षा के लिहाज से लगाया गया है.

बरेली ट्रैफिक (यातायात) पुलिस ने बरेली से दिल्ली, लखनऊ, आगरा, बदायूं, रामपुर और मुरादाबाद आदि शहरों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है. यह रूट डायवर्जन सोमवार रात 10 बजे तक लागू रहेगा. शहर में भारी वाहन की एंट्री पर पाबंदी है. लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर से दिल्ली जाएंगे. इसी मार्ग से दिल्ली वाया बरेली- लखनऊ से वापसी करेंगे.

बरेली से रामपुर-मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से जाएंगे, जबकि नैनीताल और पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास से शाहजहांपुर की तरफ निकल जाएंगे. इन वाहनों की शहर में एंट्री नहीं होगी. बरेली से आगरा जाने वाले भारी और छोटे वाहन बदायूं रोड से प्रतिबंधित रहेंगे.

इनको सैटेलाइट से ट्रांसपोर्ट नगर, इनवर्टिज तिराहा से बड़ा बाईपास, मिलक,रामपुर,शाहाबाद बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा अलीगढ़ से जा सकेंगे. रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन नेशनल हाईवे से बरेली के फरीदपुर बाईपास होते हुए अपनी मंजिल पर जाएंगे. परसाखेड़ा औधोगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका चौराहा से आवागमन कर सकेंगे. शाहामतगंज, लीची बाग सैटेलाइट को आने जाने वाले सभी भारी वाहन को ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे. बरेली शहर के सभी ट्रांसपोर्टर सावन में अपना कारोबार ट्रांसपोर्टनगर से संचालित करेंगे.

22 ओवरलोड वाहन का चालान, वसूले 2 लाख

सावन माह में शिवभक्त कांवडियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो.इसलिए कामर्शियल वाहनों की इंट्री पर रोक है.इसके साथ ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया.इसमें नैनीताल रोड पर 22 ओवर लोड वाहन का चालान कर 2,02,006 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया.

ऐसे चलेंगी रोडवेज बस

रोडवेज बस रविवार की सुबह 6 बजे से सोमवार की शाम 8 बजे तक और शिवरात्रि पर्व पर रूट डायवर्जन से चलेंगी. पुराना रोडवेज बस अड्डे से रोडवेज की बसों को अयूब खान चौराहा, चौकी चौराहा, बियाबानी कोठी, से मालियों की पुलिया और सेटेलाइट से भेजा जाएगा. दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज बस सेटेलाइट से नरियावल ट्रांसपोर्ट नगर, इन्वर्टिस चौराहा, बड़ा बाईपास होकर आगे जाएंगी.

लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बस सेटेलाइट से टीपी नगर होते हुए फरीदपुरपर निकलेंगी. बरेली से आगरा की ओर जाने वाली रोडवेज बस और हल्के वाहन लाल फाटक रामगंगा, अखा़, गैनी, अलीगंज, बिसौली, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होकर जाएंगी, जबकि बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बस एवं हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला और कुंवरगांव से जा सकेंगी.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola