ePaper

स्वामी प्रसाद मौर्य ने शीला दीक्षित को बताया ‘रिजेक्डेट... देखें वीडियो

Updated at : 04 Aug 2016 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य ने शीला दीक्षित को बताया ‘रिजेक्डेट... देखें वीडियो

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने वाले हैं, लेकिन बसपा छोड़कर बीजेपी का हाथ थामने को आतुर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पर एक अभद्र टिप्पणी कर दी है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं था इसलिए उन्होंने दिल्ली की […]

विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने वाले हैं, लेकिन बसपा छोड़कर बीजेपी का हाथ थामने को आतुर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पर एक अभद्र टिप्पणी कर दी है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं था इसलिए उन्होंने दिल्ली की ‘रिजेक्टेड माल’ को यहां सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया है. उनके इस बयान पर कांग्रेसियों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और उनपर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है. गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती पर टिकटों की खरीद-बिक्री का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी.

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते रहे हैं राजनीतिक नेता
पिछले महीने भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह ने मायावती की तुलना वेश्या से कर दी थी. जिसके बाद काफी विवाद हुआ था और वित्तमंत्री अरुण जेटली को संसद में खेद जताना पड़ा था. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी की नेता मीनाक्षी नटराजन को ‘टंच माल’ कह दिया था. वहीं भाजपा के नेता बाबू लाल गौर भी अक्सर महिलाओं पर अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए चर्चा में रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola