उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रभावी होगी प्रियंका की भूमिका
Updated at : 18 Jul 2016 4:40 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस की दुर्गति के बाद कांग्रेसियों की उम्मीद प्रियंका गांधी पर टिकी है. हालांकि उन्हें उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि प्रियंका गांधी आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में कोई बड़ी भूमिका में नजर आयेंगी. हालांकि पार्टी ने […]
विज्ञापन
लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस की दुर्गति के बाद कांग्रेसियों की उम्मीद प्रियंका गांधी पर टिकी है. हालांकि उन्हें उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि प्रियंका गांधी आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव में कोई बड़ी भूमिका में नजर आयेंगी. हालांकि पार्टी ने अभी तक उनकी भूमिका के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
लेकिन उनके नाम की चर्चा मात्र से कार्यकर्ता खुश हैं. ऐसी चर्चा भी है कि शीला दीक्षित के नाम को प्रियंका गांधी ने भी सहमति दी है. यूपी चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है. जिस तरह वहां होर्डिंग्स में प्रियंका गांधी को जगह दी जा रही है, वह इस बात का सबूत है कि इस बार प्रियंका गांधी का जादू यूपी चुनाव में दिखेगा.
उत्तर प्रदेश के लोगों की चहेती है प्रियंका गांधी
राजीव गांधी के शासनकाल के दौरान प्रियंका गांधी अकसर उनके साथ वहां जाती थीं. लोगों से संवाद की कला में वह माहिर हैं. यही कारण है कि अमेठी और बरेली के बाहर भी लोग उन्हें जानते हैं. प्रियंका में लोगों को इंदिरा गांधी की छवि दिखती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




