आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रोंगटे खड़े करने वाली एक वारदात में दो युवकों ने आठ साल की एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी. अपर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से आज यहां बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक […]
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रोंगटे खड़े करने वाली एक वारदात में दो युवकों ने आठ साल की एक बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी.
अपर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से आज यहां बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय एक बच्ची को दो युवक बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गये और उससे बलात्कार किया और रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी.
उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने बच्ची की पहचान छिपाने के लिये उसका चेहरा किसी भारी चीज से कुचल दिया.
सौरभ ने बताया कि खोजी कुत्तों द्वारा चिह्नित स्थान और शक के आधार पर पुलिस ने आमिर (22) और हसीन (20) नामक युवकों समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




