अब इलाहाबाद यूनिर्विसटी का मामला गरमाया, छात्रसंघ अध्यक्ष के नामांकन पर उठे सवाल

नयी दिल्ली : जेएनयू के बाद अब इलाहाबाद यूनिर्विसटी का मामला गरमाता जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के दाखिले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. ऋचा छात्रसंघ की पहली महिला अध्यक्ष हैं. उनपर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उनका दाखिला विश्वविद्यालय में गलत […]
नयी दिल्ली : जेएनयू के बाद अब इलाहाबाद यूनिर्विसटी का मामला गरमाता जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के दाखिले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. ऋचा छात्रसंघ की पहली महिला अध्यक्ष हैं. उनपर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उनका दाखिला विश्वविद्यालय में गलत तरीके से हुआ है.
वह विश्वविद्यालय में शोध कर रही हैं. एबीवीपी ऋचा के दाखिले का विरोध कर रहा है. एबीवीपी के रजनीश का कहना है कि ऋचा को गलत तरीके से नामांकन दिया गया. जिस कोटे से उन्हें नामांकन मिला है वह आरक्षित सीट था. अभ्यर्थी नहीं मिलने पर ही यह सीट खाली रहनी चाहिए थी, लेकिन उस कोटे को सामान्य कोटे का मानकर ऋचा को दाखिला दिया गया, जो कि गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




