अयोध्या विवाद के हल के लिए वार्ता प्रारंभ

अयोध्या : बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि मामले में अदालत के बाहर हल ढूंढने के लिए आज यहां वार्ता शुरु हुई जिसके तहत उच्चतम न्यायालय में इस मुद्दे के दोनों समुदायों के वादियों ने यहां एक बैठक की और उम्मीद जतायी कि वार्ता मसविदा को शीघ्र ही अंतिम रुप दिया जाएगा. हिंदुओं की ओर से मुख्य वादी ऑल […]
अयोध्या : बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि मामले में अदालत के बाहर हल ढूंढने के लिए आज यहां वार्ता शुरु हुई जिसके तहत उच्चतम न्यायालय में इस मुद्दे के दोनों समुदायों के वादियों ने यहां एक बैठक की और उम्मीद जतायी कि वार्ता मसविदा को शीघ्र ही अंतिम रुप दिया जाएगा. हिंदुओं की ओर से मुख्य वादी ऑल इंडिया हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने ऐतिहासिक करार दिया. इस पक्ष ने उच्चतम न्यायालय में रामजन्मभूमि पर दावा कर रखा है.
उन्होंने कहा, एक ऐतिहासिक क्षण है कि हम सभी इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने पर राजी हुए हैं. हमने मंदिर और मस्जिद के इस विवाद को खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव बनाना शुरु किया है. वह शीर्ष अदालत में बाबरी मस्जिद को लेकर कानूनी लडाई लड रहे मुस्लिम वादियों से यहां हनुमान गढी मंदिर में मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




