मेरठ में स्कूल के बाहर सूटकेस मिलने से सनसनी

मेरठ (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना मेडिकल क्षेत्र में एक जूनियर हाई स्कूल के मुख्य द्वार के पास लावारिस सूटकेस मिलने से सनसनी फैल गयी. हालांकि पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने जब सूटकेस खोला तो उसमें ईंटे मिलीं. मेरठ के पुलिस अधीक्षक (सदर) ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार […]
मेरठ (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना मेडिकल क्षेत्र में एक जूनियर हाई स्कूल के मुख्य द्वार के पास लावारिस सूटकेस मिलने से सनसनी फैल गयी. हालांकि पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने जब सूटकेस खोला तो उसमें ईंटे मिलीं. मेरठ के पुलिस अधीक्षक (सदर) ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार देर रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर स्थित एक जूनियर हाई स्कूल के मुख्य द्वार के पास एक सूटकेस पडा है.
सूचना मिलने पर पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ वहां पहुंची. अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने जब सूटकेस खोला तो उसमें ईंटें रखी हुई थीं. उनके अनुसार, यह काम किसी शरारती तत्व का है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस इस तरह की शरारत करने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी क्योंकि इस तरह की शरारत से भविष्य में बहुत नुकसान हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




