फरार हत्या का आरोपी फेसबुक पर शोरुम का उद्घाटन करते देखा गया

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक :आईजी: अमिताभ ठाकुर ने राज्य के पुलिस महानिदेशक :डीजीपी: को एक पत्र लिखकर एक हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरु करने की मांग की है. आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं. आईजी ने अपने पत्र में कहा है कि 2006 […]
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक :आईजी: अमिताभ ठाकुर ने राज्य के पुलिस महानिदेशक :डीजीपी: को एक पत्र लिखकर एक हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरु करने की मांग की है. आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं.
आईजी ने अपने पत्र में कहा है कि 2006 के बाद से एक हत्या के मामले में लोनी पुलिस द्वारा वांछित चौधरी राजेंद्र और चाहतराम नेताजी नाम के दो फरार आरोपियों को यहां लोनी में बच्चों के कपडों की एक दुकान का उद्घाटन करते हुए एक तस्वीर में स्पष्ट देखा गया। राजेंद्र पूर्व प्रखंड प्रमुख और समाजवादी पार्टी का नेता है.
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर मावी नाम के एक व्यक्ति ने सात जनवरी को अपने फेसबुक पेज पर यह तस्वीर डाली थी. उन्होंने कहा कि जब दोनों आरोपी समाजवादी पार्टी के एक और नेता के साथ फेसबुक पर दिख रहे हैं तो पुलिस उन्हें पकड क्यों नहीं पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




