सपा नेता महावीर सिंह यदुवंशी पर जानलेवा हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2015 12:58 PM

विज्ञापन

मथुरा : समाजवादी पार्टी के नेता महावीर सिंह यदुवंशी पर तीन अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कल हुए इस हमले में गंभीर रूप से घायल यदुवंशी को आगरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है. पुलिस ने घटना के बाद से ही संभावित हमलावरों के ठिकानों […]

विज्ञापन

मथुरा : समाजवादी पार्टी के नेता महावीर सिंह यदुवंशी पर तीन अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कल हुए इस हमले में गंभीर रूप से घायल यदुवंशी को आगरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है. पुलिस ने घटना के बाद से ही संभावित हमलावरों के ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता पर यह हमला उस समय हुआ जब वह मोटर गैराज के बाहर खड़े होकर अपनी कार की मरम्मत करा रहे थे. उस समय मोटर साइकिल पर आये तीन युवकों ने उनकी पीठ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करनी शुरू कर दी.
छाता के सीओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी रीढ की हड्डी में गोली लगी है और उन्हें आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola