उत्तर प्रदेश : पूर्व डीजीपी बृजलाल भाजपा में शामिल

Published at :21 Jan 2015 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश : पूर्व डीजीपी बृजलाल भाजपा में शामिल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती के करीबी माने जाने वाले बृजलाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया. उनके साथ पूर्व विधायक राजेंद्र पटेल तथा सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी ज्ञान सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती के करीबी माने जाने वाले बृजलाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया. उनके साथ पूर्व विधायक राजेंद्र पटेल तथा सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी ज्ञान सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बृजलाल समेत तीनों नये सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद बृजलाल का मन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का था. सेवानिवृत्त होते ही वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सहमति के बाद आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं.

लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि पूर्व डीजीपी बृजलाल चार राष्ट्रपति मेडल और एक मुख्यमंत्री मेडल की उपलब्धि के साथ साढ़े 37 साल का आदर्श सेवाकाल पूरा कर अपने जीवन के नये आयाम में प्रवेश कर रहे हैं. अब वह भाजपा के जरिये सेवा करेंगे.

गौरतलब है कि वर्ष 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी बृजलाल को बसपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का काफी करीबी अधिकारी माना जाता था.बाजपेयी ने इस मौके पर भाजपा में शामिल होने वाले एक अन्य सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी ज्ञान सिंह का भी पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि डीआईजी पद से सेवानिवृत्त और दस्यु उन्मूलन अभियान तथा रेलवे के लिए लंबे समय तक काम करने वाले सिंह के भी शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola