ePaper

ऑनर किलिंग : रेल पटरी पर मिला लड़के और लड़की का शव

Updated at : 19 Jan 2015 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
ऑनर किलिंग : रेल पटरी पर मिला लड़के और लड़की का शव

मुजफ्फरनगर : जिले में दौराला रेलवे पुलिस थाने के पास रेल पटरियों पर एक लड़के और एक लड़की के शव पाये गये. पुलिस को इस मामले में झूठी शान के नाम पर हत्या किये जाने का संदेह है. पुलिस ने आज बताया कि लड़के की पहचान पॉलीटेक्निक के छात्र 22 वर्षीय विवेक कुमार के रूप […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : जिले में दौराला रेलवे पुलिस थाने के पास रेल पटरियों पर एक लड़के और एक लड़की के शव पाये गये. पुलिस को इस मामले में झूठी शान के नाम पर हत्या किये जाने का संदेह है.

पुलिस ने आज बताया कि लड़के की पहचान पॉलीटेक्निक के छात्र 22 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में हुई है जो शनिवार से लापता था. लड़की के शव की पहचान नहीं हो पायी है जिसकी उम्र करीब 20 साल रही होगी.
मामले में पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों मृतक मित्र थे और यह झूठी शान के नाम पर हत्या का मामला लगता है. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola