ePaper

अश्लील एमएमएस बनाकर नौ साल तक करता रहा दुष्कर्म

Updated at : 19 Dec 2014 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
अश्लील एमएमएस बनाकर नौ साल तक करता रहा दुष्कर्म

संभल (उप्र) : उत्तरप्रदेश के संभल से एक युवती की अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसके साथ पिछले नौ साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. चंदौसी के थाना प्रभारी गिरीश चौधरी ने आज बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि नौ साल पहले उसकी सोनी नामक किशोरी से दोस्ती हुई. चौधरी […]

विज्ञापन

संभल (उप्र) : उत्तरप्रदेश के संभल से एक युवती की अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसके साथ पिछले नौ साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

चंदौसी के थाना प्रभारी गिरीश चौधरी ने आज बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि नौ साल पहले उसकी सोनी नामक किशोरी से दोस्ती हुई.

चौधरी के मुताबिक युवती का आरोप है कि एक दिन सोनी ने उसे घर बुलाया लेकिन वह घर पर नहीं थी बल्कि वहां मौजूद सोनी के भाई प्रतीक उर्फ मुन्ना ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिपिंग बना ली और नौ साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. चौधरी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मुन्ना और उसकी बहन सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola