ePaper

उत्तरप्रदेश में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Updated at : 18 Dec 2014 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

बाराबंकी (उप्र) : उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र की है. थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने आज बताया कि 13 वर्षीय किशोरी कल शाम जब खेत पर काम करने जा रही थी, तभी विमलेश नामक युवक ने उसे दबोच लिया […]

विज्ञापन

बाराबंकी (उप्र) : उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र की है.

थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने आज बताया कि 13 वर्षीय किशोरी कल शाम जब खेत पर काम करने जा रही थी, तभी विमलेश नामक युवक ने उसे दबोच लिया और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया.

सिंह ने बताया कि किशोरी ने घर लौटकर माता- पिता को आपबीती सुनायी. उसके पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार की धाराओं और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola