रोटी का दाम मांगने पर लड़कों के ग्रुप ने की बैरे की हत्या

Updated at : 27 Nov 2014 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
रोटी का दाम मांगने पर लड़कों के ग्रुप ने की बैरे की हत्या

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज एक ढाबे में बैरे की हत्या कर दी गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो रोटी के पैसे मांगने वाले एक 26 वर्षीय बैरे की एक ग्राहक ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि राम रतन नेगी को […]

विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आज एक ढाबे में बैरे की हत्या कर दी गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो रोटी के पैसे मांगने वाले एक 26 वर्षीय बैरे की एक ग्राहक ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि राम रतन नेगी को कल गोली मारी गयी. वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर एक ढाबे में काम करता था.
पुलिस ने बताया कि कुछ युवाओं का एक समूह ढाबे में खाना खाने आया था. उन्होंने खाने की रकम अदा कर दी. लेकिन दो अतिरिक्त चपातियों के पैसे नहीं दिये और यह मांगने पर उनके और बैरे के बीच कहासुनी हुई. समूह ने पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच झगडा बढ़ गया और उनमें से एक ने कथित रूप से बैरे को गोली मार दी.
उन्होंने कहा कि नेगी उत्तराखंड में गढ़वाल के लोहागढ़ क्षेत्र का रहने वाला है. गोली मारे जाने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद समूह मौके से फरार हो गया.
ढाबे के मालिक ने फरार समूह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. एक युवक की पहचान जितेंद्र के रूप में की गयी है. पुलिस ने फरार लोगों को ढूंढ़ने के लिए खोज अभियान चलाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola