नए लुक में जल्द दिखेगा गया जंक्शन, वर्ल्ड क्लास मिलेगी फैसिलिटी, कहां तक हुआ काम?

Updated:
विज्ञापन

गया जंक्शन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Junction: बिहार का गया जंक्शन जल्द ही नए लुक में दिखने वाला है. यहां यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलने वाली हैं. स्टेशन के बनने में लगभग 300 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे. यहां ऐसी व्यवस्था होगी कि लोगों को भीड़भाड़ की समस्या भी झेलनी नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

Gaya Junction: बिहार के गया जंक्शन पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलने वाली है. गयाजी बिहार के फेमस टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में शामिल है. इस जिले का धार्मिक महत्व भी है. ऐसे में गया जंक्शन को नए लुक में डेवलप किया जा रहा है. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि इस साल के जून महीने में ही गया जंक्शन मॉडर्न सुविधाओं से लैस हो जाएगा.

विज्ञापन

इन सुविधाओं से लैस होगा जंक्शन

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की सुवाधाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है. इसी को देखते हुए यहां के प्लेटफॉर्म की लंबाई और चौड़ाई को बढ़ाया जा रहा है. ताकि अधिक कोच और लंबी दूरी वाली ट्रेनों का ठहराव आसानी से हो सके. टिकटिंग हॉल को मॉडर्न तरीके से तैयार किया जा रहा है. साथ ही क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग के साथ-साथ यात्रियों के बैठने की खास व्यवस्था होगी.

दीवारों पर की जा रही पेंटिंग

इसके साथ ही पार्किंग, ई-रिक्शा स्टैंड, ड्रॉप-एंड-गो लेन, पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए जगह और दिव्यांगों के लिए रैंप, लिफ्ट और ब्रेल संकेतक की व्यवस्था होगी. स्टेशन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए दीवारों पर पेंटिंग की जा रही है. महाबोधि मंदिर, फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर समेत कई तरह की कलाकृतियों को बनाया जा रहा है, जो लोगों को आकर्षित कर सकेंगे. गया जंक्शन के नए लुक के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे.

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खास व्यवस्था

इसके अलावा गया जंक्शन पर 360 डिग्री हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे लगाए जायेंगे. यात्रियों के लिए मॉडर्न बैगेज स्कैनर, सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम और फायर-सेफ्टी नेटवर्क की भी व्यवस्था होगी. इसके अलावा भी कई अन्य सुविधाओं यात्रियों के लिए गया जंक्शन पर होगी. गया जंक्शन की खूबसूरती बढ़ने से यहां की अलग पहचान बन सकेगी. खासकर यह टूरिस्टों को आकर्षित करेगा.

Also Read: रामनवमी की पटना में भव्य तैयारी, निकलेंगी 52 झांकियां, डाकबंगला चौराहे को मिलेगा नया नाम?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन