मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर दुष्कर्म
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Nov 2014 12:53 PM
विज्ञापन

कन्नौज : मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर एक 19 साल की युवती के साथ कन्नौज मेडिकल कॉलेज के एक वरिष्ठ लिपिक और उसके साथी ने बलात्कार किया है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार जैन ने बताया कि योगेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने युवती को मेडिकल कालेज में नौकरी दिलाने […]
विज्ञापन
कन्नौज : मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर एक 19 साल की युवती के साथ कन्नौज मेडिकल कॉलेज के एक वरिष्ठ लिपिक और उसके साथी ने बलात्कार किया है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार जैन ने बताया कि योगेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने युवती को मेडिकल कालेज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया. उसने 14 नवंबर को उसे वरिष्ठ लिपिक कृष्ण कुमार चौहान से मिलवाया.
जैन के मुताबिक, दोनों युवती को कॉलेज के आवासीय परिसर में ले गये. वहां उन्होंने युवती को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया.उन्होंने बताया कि उसके बाद आरोपियों ने युवती को अपने दोस्त इंद्रजीत के छिबरामउ स्थित आवास में भेज दिया. वहां से वे उसे 23 नवंबर को कॉलेज वापस लेकर आये.
इस बीच युवती के पिता ने 22 नवंबर को तिरवा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया. जैन ने बताया कि युवती के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर कल कॉलेज के आवासीय परिसर पर छापा मारा गया और वहां से युवती को रिहा कराया गया.जैन ने बताया कि कृष्ण कुमार और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










