आठ साल की मासूम के साथ छेड़छाड़, आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
Updated at : 16 Oct 2014 2:26 PM (IST)
विज्ञापन

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही में आज दूसरी क्लास में पढने वाली आठ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया है. गोपीगंज के थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार यादव के मुताबिक मंगलवार को ज्यादा बारिश होने के कारण पूरे रजई गांव के स्कूल में काफी कम […]
विज्ञापन
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही में आज दूसरी क्लास में पढने वाली आठ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया है.
गोपीगंज के थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार यादव के मुताबिक मंगलवार को ज्यादा बारिश होने के कारण पूरे रजई गांव के स्कूल में काफी कम बच्चे आए थे.प्रधानाध्यापक दुर्गेश मिश्र ने इसका फायदा उठाते हुए आठ वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत की.
यादव ने बताया कि बच्ची ने इस घटना के बारे में अपने माता पिता को बताया, जिन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी से शिकायत की. त्रिपाठी ने उन्हें पुलिस से संपर्क करने को कहा और माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुर्गेश को आज गिरफ्तार कर लिया. त्रिपाठी ने बताया कि दुर्गेश को निलंबित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




