लव जिहाद मामला : मामला को तूल देने के लिए पीडि़ता के परिजन को दिये गये पैसे

Updated at : 14 Oct 2014 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
लव जिहाद मामला : मामला को तूल देने के लिए पीडि़ता के परिजन को दिये गये पैसे

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहुचर्चित लव जेहाद ममाले में नया मोड़ आ गया है. पीडिता ने अपने माता-पिता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवा दिया है. टीवी चैनल एबीपी न्यूज में चल रही खबर की माने तो मामले को तूल देने के लिए एक नेता के द्वारा उन्हें पैसे दिये गये […]

विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहुचर्चित लव जेहाद ममाले में नया मोड़ आ गया है. पीडिता ने अपने माता-पिता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवा दिया है. टीवी चैनल एबीपी न्यूज में चल रही खबर की माने तो मामले को तूल देने के लिए एक नेता के द्वारा उन्हें पैसे दिये गये थे जिसका फूटेज चैनल के द्वारा चलाया जा रहा है.

माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने के बाद अब पीडित युवती का बयान अदालत में दर्ज कराया जाएगा. एसएसपी ओंकार सिंह ने आज बताया कि पीडित युवती के ताजा बयान और उसके द्वारा महिला थाने में दी गई तहरीर के आधार पर युवती के माता-पिता के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया , चूंकि मुकदमा अदालत में विचाराधीन है इसलिए अब पीडित युवती के अदालत में बयान होंगे. अदालत के आदेश के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी ने बताया कि महिला थाने में दी गई तहरीर में पीडित युवती ने आरोप लगाया है कि परिवार के लोगों ने जबरदस्ती उससे पूरे मामले की कहानी बनवाई थी। विरोध करने पर परिवार के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे.

युवती ने शिकायत में कहा है कि परिवार के लोगों ने उसे जान से मारने की योजना भी तैयार कर ली थी,जिसका उसे पता चल गया था और इसी कारण वह महिला थाने पहुंच गई. तहरीर में पीडित युवती ने यह भी कहा है कि वह अपनी मर्जी से मामले के आरोपी कलीम के साथ गई थी. उधर, ताजा घटनाक्रम में युवती के पिता ने अपनी बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते हुए कहा है कि उसकी बेटी सद्दाम नामक एक युवक के दबाव है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सद्दाम ही उसे बहला-फुसला कर रविवार सुबह अपने साथ महिला थाना ले गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola