वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ: अमर उजाला में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव का आज वाराणसी में निधन हो गया. वह लगभग 50 वर्ष के थे. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. श्रीवास्तव ने अयोध्या विवाद की गहन रिपोर्टिग की थी. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक श्रीवास्तव जब दफ्तर के लिये घर से निकल […]
विज्ञापन
लखनऊ: अमर उजाला में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव का आज वाराणसी में निधन हो गया. वह लगभग 50 वर्ष के थे. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. श्रीवास्तव ने अयोध्या विवाद की गहन रिपोर्टिग की थी.
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक श्रीवास्तव जब दफ्तर के लिये घर से निकल रहे थे, तभी वह गश खाकर गिर गये और उनका निधन हो गया. उनकी पत्नी वाराणसी के राजघाट कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं जबकि उनकी बेटी मेडिकल की छात्र है.
दैनिक जागरण और नवजीवन समेत अनेक प्रमुख अखबारों तथा पत्रिकाओं के लिये काम कर चुके हैं. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजन के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है.
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने भी श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने मित्रवत स्वभाव और तथ्यपरक तथा मानवीय मूल्यों का ख्याल रखती पत्रकारिता के लिये हमेशा याद किये जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










