ePaper

वाराणसी के छात्रों ने कहा,प्रेरणा-सत्र था पीएम का बच्चों से मुखातिब होना

Updated at : 06 Sep 2014 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी के छात्रों ने कहा,प्रेरणा-सत्र था पीएम का बच्चों से मुखातिब होना

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के स्कूलों के छात्रों ने शिक्षक दिवस के मौके पर मोदी के स्कूली बच्चों से रुबरु होने को ‘‘प्रेरणा का सत्र’’ करार दिया. छात्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज अपने जीवन के बारे में जो कुछ भी बताया, उससे उन्हें प्रेरणा मिली है. वाराणसी के […]

विज्ञापन

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के स्कूलों के छात्रों ने शिक्षक दिवस के मौके पर मोदी के स्कूली बच्चों से रुबरु होने को ‘‘प्रेरणा का सत्र’’ करार दिया. छात्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज अपने जीवन के बारे में जो कुछ भी बताया, उससे उन्हें प्रेरणा मिली है.

वाराणसी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों ने बच्चों से मोदी के मुखातिब होने के कार्यक्रम को सुनने के लिए कई इंतजाम किए थे. मोदी के इस कार्यक्रम का देश भर में सीधा प्रसारण किया गया. लहुराबीर के राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के एक छात्र ने कहा, ‘‘ऐसा पहली बार हुआ है कि मेरे स्कूल में हम प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण देख पा रहे हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola