ePaper

उन्नावः आरोपी को जमानत मिलने से क्षुब्ध बलात्कार पीड़िता ने पुलिस कार्यालय के सामने लगायी आग

Updated at : 16 Dec 2019 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
उन्नावः आरोपी को जमानत मिलने से क्षुब्ध बलात्कार पीड़िता ने पुलिस कार्यालय के सामने लगायी आग

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुलिस कार्यालय के सामने सोमवार को 23 वर्षीय एक युवती ने आग लगा ली. कथित बलात्कार पीड़ित युवती आरोपी को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने और पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध थी. युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली, उसके बाद जलती हुई […]

विज्ञापन
उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुलिस कार्यालय के सामने सोमवार को 23 वर्षीय एक युवती ने आग लगा ली. कथित बलात्कार पीड़ित युवती आरोपी को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने और पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध थी. युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली, उसके बाद जलती हुई हालत में वह कार्यालय के भीतर पहुंच गयी. यह देख कार्यालय में हड़कंप मच गया.
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने युवती को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्‍टरों ने गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर के लिये रेफर कर दिया. मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. केपी. सिंह ने बताया कि युवती 60 से 70 प्रतिशत तक जल गयी. वीर ने बताया कि युवती हसनगंज थाना इलाके से है.
उन्‍होंने बताया कि युवती ने जिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था वह पिछले 10 वर्ष से उसके सम्‍पर्क में थी. युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी और युवक मना कर रहा था. युवती ने दो अक्‍टूबर 2019 को चार लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था. मामले में आरोपियों को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola