हरदोई भाजपा विधायक ने सेंगर से जतायी हमदर्दी : विवादित बयान का Video Viral

लखनऊ: भाजपा के एक विधायक ने उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रति हमदर्दी व्यक्त करते हुए विवादास्पद बयान दिया है. हरदोई से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू का एक वीडियो शनिवार को समाचार चैनलों पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक कार्यक्रम में बोल रहे हैं, हमारे भाई कुलदीप सिंह सेंगर […]
लखनऊ: भाजपा के एक विधायक ने उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रति हमदर्दी व्यक्त करते हुए विवादास्पद बयान दिया है.
हरदोई से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू का एक वीडियो शनिवार को समाचार चैनलों पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक कार्यक्रम में बोल रहे हैं, हमारे भाई कुलदीप सिंह सेंगर मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. हमारी शुभकामनाएं सेंगर के साथ हैं और हम उम्मीद करते हैं कि सेंगर जल्द ही इस मुश्किल समय से पार पा लेंगे.
सेंगर पर आरोप है कि उसने 2017 में एक नाबालिग से उन्नाव स्थित अपने आवास पर बलात्कार किया था. सेंगर को भाजपा ने कुछ ही दिन पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
गौरतलब है कि बलात्कार पीड़िता की कार में पिछले रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी. दुर्घटना में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गयी थी जबकि पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




